सेवा सरकारी समिति दुर्गा मंडल समिति के 31 वर्ष पूर्ण होने पर भजन संध्या का आयोजन

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

नरसिंहपुर। माँ दुर्गा जी की असीम कृपा से सफलतम 31 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा करने वाली सेवा सहकारी समिति दुर्गा मंडल, ग्राम हर्रई (हवेली), तहसील गाडरवारा के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका राधिका यदुवंशी देवी भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 सितम्बर 2025, रविवार, रात्रि 9 बजे से ग्राम हर्रई (हवेली) में होगा।

 

आयोजकों ने ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माँ दुर्गा जी की भक्ति रसधारा में डूबने का आग्रह किया है।

 

आयोजक : सेवा सहकारी समिति दुर्गा मंडल, हर्रई