मां कालका के प्रथम आगमन पर आज भव्य चल समारोह

अमलतास चौराहे से कटारा हिल्स तक निकलेगी शोभायात्रा

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल। राजधानी में मां कालका के प्रथम आगमन पर सोमवार को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह शाम 5 बजे अमलतास चौराहे से शुरू होकर कटारा हिल्स तक पहुंचेगा।

 

आयोजक ज्योतिषाचार्य विशाल शर्मा (गौरी शंकर सेवा संस्थान) ने बताया कि इस शोभायात्रा में उज्जैन के 100 ढोल, इंदौर का नाशिक ढोल, केरल का पारंपरिक ढोल और 201 ब्राह्मण पंडित वेद मंत्रोच्चार करते हुए शामिल होंगे। शक्ति की प्रतीक 100 नारी शक्ति अखाड़े भी आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मराठी नारियों की झांकी, नौ देवी माताओं का दिव्य दर्शन, उज्जैन की डमरू टीम और दमोह का खली मुख्य आकर्षण होंगे।

 

टीम के सदस्य जय सिंह पवार और देव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में मां कालका की 7 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो तामोट औबेदुल्लागंज से तैयार कराई गई है। नवरात्रि के नौ दिनों तक 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाएगी।

 

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के प्रसार और नवचेतना का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और सनातन धर्मावलंबियों से मां कालका की अगवानी और चल समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।