बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट & क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बचत भवन पिपलानी बी एच ई एल भोपाल की 56 वी आमसभा
बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट & क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बचत भवन पिपलानी बी एच ई एल भोपाल की 56 वी आमसभा
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट & क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बचत भवन पिपलानी बी एच ई एल भोपाल की 56 वी आमसभा आज दिनांक 21/09/2025 को बचत भवन ए सेक्टर पिपलानी में आयोजित की गई जिसमें विषय सूची अनुसार प्रस्ताव क्रमांक 1 - वर्ष 2024 - 25 में हुए कार्य एवं वर्ष 2025 - 26 के लिए कार्य योजनाओं के संबंध में अध्यक्षीय प्रतिवेदन जो पूर्व वर्ष 2023 -24 में ही अनुमोदन किया जा चुका है अध्यक्ष द्वारा उक्त प्रस्ताव पर माफी मांगते हुए कहा कि ये गलती से छप गया है अतः संस्था सदस्यों ने 2024-25 में हुए कार्य एवं वर्ष 2025 -26 की कार्ययोजनाओं के संबंध में अध्यक्षीय प्रतिवेदन का 1 स्वर में बहुमत के साथ अनुमोदन नहीं किया अतः अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव क्रमांक 1 अमान्य किया गया।
प्रस्ताव क्रमांक 3 वर्ष 2024 -25 के अंकेक्षित लेखा पत्रकों, अंकेक्षक के प्रतिवेदन एवं पालन प्रतिवेदन पर विचारोपरांत अनुमोदन - प्रस्तुत अंकेक्षक प्रतिवेदन, विवरण पत्रक, लाभ हानि , ट्रेडिंग अकाउंट पत्रक, आदि पर बहुमत से सदस्यों द्वारा अनुमोदन नहीं किया गया ।
लाभ हानि एवं ट्रेडिंग अकाउंट पत्रक आदि पर सदस्यों द्वारा जानकारी चाही गई, बचत बाजार एवं सहकारी वस्त्रालय में वर्ष 2024 -25 में संस्था के धन से खरीदी , विक्रय अलग अलग कितना लाभ हुआ या कितनी हानि हुई ये इन पत्रकों से ज्ञात नहीं हुआ न ही अध्यक्ष सदस्यों को उक्त विषय पर संतोषजनक जवाब दे पाए
कुछ विषयों पर सदस्यों द्वारा अध्यक्ष श्री बसंत कुमार से प्रश्न किए गए जिसका भी वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके और कहा कि इसका जवाब चार्टड अकाउंटेट देगे।
चार्टड अकाउंटेट द्वारा जवाब देने पर सदस्यों द्वारा घोर विरोध किया गया चूंकि चार्टड अकाउंटेट न संस्था सदस्य है न आमसभा में बैठने के पात्र है अतः सदस्यों के द्वारा आय व्यय पत्रक पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
बैठक में अध्यक्ष की अनुभवहीनता एवं अज्ञानता के कारण कई बार शर्मशार होना पड़ा। सदस्यों द्वारा संस्था में जमा की गई स्थाई अमानत (एफ डी) कुल 22.65 करोड़ है जबकि संस्था के पास बैंकों में कुल धन 11.42 करोड़ ही है ऋण,इस तरीके से बांटा जा रहा है कि संस्था एन.पी.ए की ओर अग्रसर हो रही है जिसका मुख्य कारण अध्यक्ष के ज्ञान की कमी, हठधर्मिता एवं अकाउंट का ज्ञान न होने के कारण जो निर्णय लिए जा रहे है वो संस्था हित में नहीं है
अध्यक्ष बसंत कुमार द्वारा आमसभा के पूर्व बिना संचालक मंडल की सहमति से निशा वर्मा को सचिव पद से हटाकर किरण को सचिव घोषित किया एवं निशांत नंदा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया इसका भी सदस्यों द्वारा घोर विरोध किया गया एवं एक स्वर से सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त किया।
सदस्यों द्वारा 1 स्वर में संचालकों द्वारा लिए जाने वाले बैठक भत्ते 1500 रुपए के बराबर सदस्यों को भी आम सभा में उपस्थित होने पर मिलने वाले 100 रुपए को 1500 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया।
अध्यक्ष द्वारा सदस्यों के सवालों के संतोषजनक उत्तर न देते हुए बीच में ही आमसभा छोड़कर चले गए आगे की कार्यवाही उपाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई उनके द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा के पूर्व सचिव श्रीमती निशा वर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया ।
