रेजांगला युद्ध शहीद यादव वीरों की रज कलश यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

भोपाल। बांके बिहारी यादव समाज द्वारा रेजांगला युद्ध में शहीद हुए यादव वीरों की रज कलश यात्रा की तैयारी को लेकर आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रथम सत्र चुनाभट्टी स्थित काली मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे हुआ, जिसमें समाज के श्री कन्हैया लाल यादव, श्री रामबाबू यादव, श्री मनीष यादव, श्री राजेंद्र राय यादव, श्री ललन यादव, श्री हरीश यादव, श्री अजय यादव एवं श्री उमेश यादव शामिल हुए।

 

इसके उपरांत दूसरी बैठक श्री होटल चुनाभट्टी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सूरज सिंह यादव, राजकुमार यादव सहित कन्हैया लाल यादव, रामबाबू यादव, मनीष यादव, राजेंद्र राय यादव, ललन यादव, हरीश यादव एवं अजय यादव ने यात्रा की सफलता हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने तन-मन से यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अंत में समाजजनों ने “जय यादव, जय माधव” के उद्घोष के साथ बैठक सम्पन्न की।

 

 

 

रेजांगला युद्ध शहीद यादव वीरों की रज कलश यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न