राधास्वामी सत्संग भवन, चार इमली में मेडिकल कैंप का आयोजन

 

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। राधास्वामी सत्संग भवन, चार इमली में आज निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और क्रिएटिनिन की जांच नि:शुल्क की गई। साथ ही जनरल हेल्थ चेकअप भी किया गया।

 

कैंप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रजत सरन , डॉ. अंजीव चौरसिया और डॉ. ऋषि निगम ने अपनी सेवाएँ दीं। आँख की जाँच कायनाथ ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा की गई। नि:शुल्क आंखों की जांच की गई, जिसमें मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रेफर भी किया गया।

 

इस आयोजन का संचालन ब्रांच सचिव रचना सिंह द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में सत्संगी भाई-बहनों सहित बच्चों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।