रंगकृति उत्सव 23 को, लोकगायन की होगी प्रस्तुतियां
रंगकृति उत्सव 23 को, लोकगायन की होगी प्रस्तुतियां
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। रंगकृति नाट्य संस्था समिति द्वारा रंगकृति उत्सव 2025 का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा। इसमें लोक गायन (डेरू) की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे चौकी इमामबाड़ा स्थित वाल्मीकि सभागार में होगा। उत्सव में हरिओम शिवम् मंडल हाथी राम घराना द्वारा उस्ताद नारायण दास बरे के निर्देशन में लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही गोविंद मंडल देवी दास घराना द्वारा उस्ताद राजेश घेंघट के निर्देशन में भी लोकगायन की मनमोहक झलकियां देखने को मिलेंगी। आयोजन अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
