नवरात्रि के प्रथम दिन मंत्री कृष्णा गौर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की माता रानी की पूजा, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की
नवरात्रि के प्रथम दिन मंत्री कृष्णा गौर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की माता रानी की पूजा, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिन गोविंदपुरा विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, अयोध्या बायपास पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने ज्वाला देवी के दीप प्रज्वलित कर देश और प्रदेश में अमन-चैन व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित केशव शास्त्री द्वारा विशेष पूजा विधि सम्पन्न कराई गई, जिसमें माता रानी से प्रार्थना की गई कि उनका आशीर्वाद प्रदेश, गोविंदपुरा विधानसभा और माननीय मंत्री महोदया पर सदैव बना रहे।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। कई श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे और मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के साथ माता रानी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए इस अवसर पर उनके साथ पार्षद उर्मिला मौर्य , पार्षद शिरोमणि शर्मा, समाजसेवी राम मेहर, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा नगीन राजपूत आदि
