जीएसटी बचत एवं स्वदेशी अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की खरीदारी, बालिस्ता रावत व शक्ति राव भी रहे शामिल
जीएसटी बचत एवं स्वदेशी अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की खरीदारी, बालिस्ता रावत व शक्ति राव भी रहे शामिल
संतोष योगी की खबर
मो. 99932 68143
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भवानी चौक स्थित कर्फ़्यू वाली माता मंदिर में देवी पूजन कर जीएसटी बचत एवं स्वदेशी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों व उपभोक्ताओं से संवाद किया और जीएसटी घटने के बाद खरीदारी कर ऑनलाइन/यूपीआई से भुगतान भी किया।
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने व विक्रय करने का आग्रह किया। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए – “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार”।
यह अभियान भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया तथा सांस्कृतिक कलाकारों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महापौर मालती रॉय और संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विशेष रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी बालिस्ता रावत तथा मोर्चा जिलाध्यक्ष व वार्ड 60 के पार्षद शक्ति राव ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर आरके बघेल, संतोष शर्मा, रवि गोयल, अश्विनी रॉय, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, योगेंद्र मुखरैया, राम बंसल रेनवाल, नितिन दुबे, आरके पांडे, भास्कर राव, घनश्याम दास गुप्ता, विनोद चौरसिया, महेंद्र बंसल, जितेंद्र राणा (चिंटू), संतोष जाट, विजय परिहार सहित प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
