युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेश मीणा का भव्य स्वागत, 9 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। मीणा समाज सेवा संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेश मीणा का इमलिया बायपास स्थित ऋषिराज होटल में समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 9 नवंबर को रविंद्र भवन, भोपाल में छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास मीणा की अध्यक्षता में समारोह सम्पन्न होगा।

 

समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और समाज की एकता एवं विकास को बल दें।

 

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक मीणा सम्राट, शिवनारायण मीणा, राकेश मीणा, ऋषिराज मीणा, मनोहर मीणा, राजेंद्र जनपद, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे