बरखेड़ा रामलीला समिति द्वारा 35 वर्षों से रामलीला का आयोजन, भेल के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन
बरखेड़ा रामलीला समिति द्वारा 35 वर्षों से रामलीला का आयोजन, भेल के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।बरखेड़ा स्थित एच.ई. सांस्कृतिक समाज रामलीला समिति द्वारा लगातार 35 वर्षों से रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में भगवान श्रीराम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रसार करना है। रामलीला में समिति के कर्मचारी ही राम, रावण व अन्य प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हैं, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं।
रामलीला का उद्घाटन समारोह भेल के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर उमानाथ सिंह (महाप्रबंधक, मानव संसाधन, भेल), श्री रूपेश तैलंग (महाप्रबंधक, भेल), तथा अतिथि श्री प्रशांत पाठक (अपर महाप्रबंधक, नगर प्रशासन, भेल), श्री आर.एस. ठाकुर, के.सी. दुबे आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ठाकुर उमानाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "समाज को भगवान श्रीराम के पदचिह्नों पर चलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए।" वहीं, श्री रूपेश तैलंग ने कहा कि "भगवान राम का चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जिसे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।"
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य श्री हेमंत कुमार सिंह, राजेश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, नागेंद्र शर्मा, सत्यम सिंह, शैलेंद्र दुबे, सतेंद्र सिंह, होम मानी पटेल, सुरेंद्र सिंह, सेंथिल कुमार सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समिति के महासचिव हेमंत सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
