पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैय्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

संतोष योगी की खबर

 99932 68143

 

महू/इंदौर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह (राहुल भैय्या) का जन्मदिन भोपाल में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक उमंग सिंगार सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

अजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर आयोजित स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से डॉ. महेंद्रसिंह चौहान, विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, विधायक हीरालाल अलावा, सिमरोल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सैनी, जुगनू जादवसिंह धनावत, राजेश पाटीदार, अजय ठाकुर, विजय जैन सहित हजारों समर्थक शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।