सिंधी महिला पंचायत ने बांटे पुरस्कार

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

 

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा केटी साहनी स्कूल में आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में सोनू ठाकुर, मनीष हीरानी, पूर्वी नागदेव, कोमल बागवानी, रोशनी सबनानी, दिव्यांशी मांगतानी, पीयूष शर्मा, जय मूलचंदानी, निशा बेलनी, खुशी मूरजानी और कंचन गुलवानी को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

पुरस्कार वितरण सिंधी महिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वाधवानी, मधु लालवानी, मयूरी मरजानी, माया बागवानी और मानसी गोलानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेंटर प्रभारी लोकेश वाधवानी, राजेश पेसवानी, योगिता वाधवानी सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।