स्वर्णकार समाज द्वारा आराध्य अजमीढ़ देव जयंती का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

मध्य प्रदेश के स्वर्णकार समाज द्वारा आराध्य देवों की जयंती का भव्य आयोजन शरद पूर्णिमा के दिन 7 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से “स्वर्णकार उद्यान”, प्रोफेसर कॉलोनी, रवींद्र भवन के पीछे, राज भवन रोड पर होगा।

 

स्वर्ण कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा हेतु मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के होटल शुभ रेसीडेंसी एम एल रेस्टहाउस में बैठक आहूत की गई| 

 

श्री दुर्गेश सोनी जी ने कहा हम मध्य प्रदेश के सभी स्वर्णकार समाज के सदस्यों से आग्रह करते हैं, कि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें और आयोजन को सफल बनाएं, इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा, एवं आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों हेतु वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा, हमें उम्मीद है कि आप इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और स्वर्णकार समाज की एकता और समृद्धि में योगदान करेंगे।

 

इस अवसर डॉ आर के सोनी भोपाल, अनिल सोनी करेली, नरसिंहपुर, रईस सोनी सेमरी, राजेश कुमार सोनी इंडस टाउन, अजय सोनी, गोपाल मालवीय भोपाल, भवानी सोनी उदयपुर, सुदामा सोनी बरेली, विजय कुमार सोनी कोर कमेटी सदस्य, अनिल सोनी करेली, मनमोहन सोनी मिसरोद, गोपाल कृष्ण सोनी पिपरिया, राकेश कुमार सोनी भोपाल, सहित समस्त स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे|

 

अजय सोनी

साकेत नगर भोपाल