नर्मदा मंदिर परिसर में ग्यारहवां गरबा उत्सव संपन्न, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रहे शामिल
नर्मदा मंदिर परिसर में ग्यारहवां गरबा उत्सव संपन्न, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रहे शामिल
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज नर्मदा मंदिर परिसर में श्री नर्मदा सेवा समाज एवं नार्मदीय महिला मंडल द्वारा आयोजित गरबा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह गरबा उत्सव लगातार ग्यारहवें वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।
गरबा उत्सव ने सामूहिक उत्साह, आस्था और भाईचारे का संदेश दिया तथा समाज को जोड़ने का कार्य किया। संगठन द्वारा इस सफल परंपरा के निर्वहन पर सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
