नाथ संप्रदाय के उज्ज्वल भविष्य की ओर: योगी नाथ महासंघ संगठन में जिम्मेदारों को मिलेगा मौका

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

 

योगी नाथ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बुद्ध नाथ चौहान ने नवरात्र के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी नाथ संप्रदाय के सामाजिक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। हाल ही में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए श्री चौहान ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास

 

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त योगी नाथ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बुद्ध नाथ विक्की चौहान ने अपनी निष्ठा और जिम्मेदारियों को निर्वहन करते हुए मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा,सिवनी,सागर, खरगोन,बैतूल,हरदा, उज्जैन,भोपाल,मंडला, सीहोर,होशंगाबाद, बुरहानपुर,खंडवा,धार, इंदौर,जबलपुर,ग्वालियर और अन्य जिलों के सामाजिक बंधुओं से चर्चा की है और उनकी राय व सुझाव लिए हैं।

 

राष्ट्रीय नेतृत्व

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्री ओम कुमार पुन्डिर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: पी.डी. गोस्वामी वरिष्ठ समाजसेवी

युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष: इंजीनियर श्री राहुल जोगी जी ने मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौहान को नियुक्त किया है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

 

श्री ओम कुमार पुन्डिर ने कहा,नाथ संप्रदाय की एकता और संगठन की मजबूती ही हमारे उत्थान का मार्ग है। मैं सभी प्रदेश अध्यक्षों और सामाजिक बंधुओं से आह्वान करता हूं कि वे संगठन के साथ जुड़कर नाथ संप्रदाय के हित में कार्य करें। हमारा उद्देश्य समाज के कल्याण और नाथ संप्रदाय के उत्थान के लिए कार्य करना है।

 

युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा इंजीनियर श्री राहुल जोगी जी ने कहा,योगी नाथ महासंघ के युवा मोर्चा का उद्देश्य नाथ संप्रदाय के युवाओं को संगठित करना और समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है। मैं सभी युवा साथियों से आह्वान करता हूं कि वे संगठन के साथ जुड़कर नाथ संप्रदाय के हित में कार्य करें और समाज में फैली त्रुटियों को दूर करने में अपना योगदान दें। योगी नाथ महासंघ संगठन को हर जिले में गठन करने में मजबूती प्रदान करें और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें।

 

आगामी अधिवेशन दिल्ली में 

 

12 अक्टूबर को दिल्ली में नाथ संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम कुमार पुन्डिर और राष्ट्रीय नेतृत्व टीम सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, रिटायर जनरल अधिकारी, कर्मचारी,समाज सेवक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नव नियुक्त सभी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी में नियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई शुभकामनाएं प्रस्तुत किया जाएगा।

 

आओ साथ चलें नाथ संप्रदाय के उज्ज्वल भविष्य की ओर

 

योगी नाथ महासंघ मध्य प्रदेश के सभी सामाजिक बंधुओं से आह्वान करता है कि वे संगठन के साथ जुड़कर नाथ संप्रदाय के उत्थान और समाज के कल्याण के लिए कार्य करें। आइए, हम सब मिलकर बाबा गुरु गोरखनाथ की परंपराओं और नाथ पंथ के विचारों को आगे बढ़ाएं और समाज में फैली त्रुटियों को दूर करें। हमारा संगठन समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा और नाथ संप्रदाय के हित में कार्य करेगा। आइए, हम सब मिलकर समाज के उत्थान के लिए और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और नाथ संप्रदाय के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।