विविध कला विकास समिति भेल गोविंदपुरा द्वारा लगातार रामलीला का आयोजन कर रहें है
विविध कला विकास समिति भेल गोविंदपुरा द्वारा लगातार रामलीला का आयोजन कर रहें है
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। भेल, डी सेक्टर पिपलानी स्थित विविध कला विकास समिति इस वर्ष अपनी स्थापना का 66वां वर्ष मना रही है। समिति की स्थापना वर्ष 1960 में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु की गई थी। इसी कड़ी में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
समिति की यह परंपरा भेल क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों और नागरिकों के सांस्कृतिक मनोरंजन के लिए दशकों से चलती आ रही है। जब क्षेत्र में मनोरंजन के साधन सीमित थे, तब रामलीला जैसे कार्यक्रमों ने सामाजिक और धार्मिक जुड़ाव को मज़बूत करने का कार्य किया।
इस वर्ष के आयोजन में समिति की कमान अध्यक्ष रूपेश तेलंग (महाप्रबंधक, भेल), महासचिव आर. ए. अरोड़ा, उपाध्यक्ष शिव साहू, निर्देशक दिश गोयल, स्टेज डायरेक्टर जीत मारण, मंच संचालन में प्रताप पंह, प्रकाश व्यवस्था में अतुल मालवीय, लोक संगीत समन्वय में लोकश मौर्य, व्यवस्थापक हिम्मत राव पाटिल, और मंडल संचालक मोहन कुमार समेत कई प्रमुख सदस्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस आयोजन को लेकर समिति और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। रामलीला मंचन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और दर्शकों को एक बार फिर भगवान राम की लीलाओं का जीवंत अनुभव देखने को मिलेगा।
