बिहार फाउंडेशन, भोपाल द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर" जयंती समारोह सम्पन्न

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

 

भोपाल। बिहार फाउंडेशन, भोपाल इकाई द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर" की जयंती समारोह का आयोजन दुष्यन्त संग्रहालय सभागार, 6 नं. रुको, भोपाल में किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.पी. महानिदेशक (वरिष्ठ), मध्य प्रदेश श्रीमती अनुराधा शंकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर (संस्थापक, सप्रे संग्रहालय, भोपाल) तथा सारस्वत वक्ता के रूप में श्री संजय कुमार (अपर संचालक, तकनीकी शिक्षा, भोपाल) उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में कहा कि बिहार फाउंडेशन का यह प्रयास नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है और यह साहित्य-संस्कृति की धरोहर को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम में बिहार फाउंडेशन के मुख्य अध्यक्ष आर.एम.पी. सिंह, उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष कुँवर प्रसाद एवं सचिव संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।