सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

 

हरदा/सिराली, 24 सितम्बर 2025।

नगर परिषद द्वारा आज सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान परिषद की टीम ने नगर के नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत दी।

 

कार्रवाई के अंतर्गत निकाय दल ने 2 किलो 700 ग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया तथा संबंधित पर ₹1000 का चालान बनाया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें।