नरसिंह अवतार की भव्य झांकी का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नरसिंह अवतार की भव्य झांकी का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जिंसी चौराह दुर्गा उत्सव समिति और व्यापारी संघ का आयोजन बना श्रद्धा और भक्ति का केंद्र
धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।जिंसी चौराहा व्यापारी संघ एवं रविदास मंदिर परिसर में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव के अंतर्गत झांकी का भव्य आयोजन किया गया। इस बार झांकी में भगवान नरसिंह अवतार की कथा को अत्यंत सुंदर एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।झांकी की भव्यता और आध्यात्मिकता को देखकर श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समिति के संयोजक राजेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना, सांस्कृतिक चेतना औसामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है समिति के मुख्य संरक्षक:भगवान दास सबनानी (विधायक दक्षिण-पश्चिम), ध्रुवनारायण सिंह पूर्व विधायक संरक्षक: सुमित पचौरी, कृष्णा घांड़गे, भाई अजीज उद्दीन (पार्षद – वार्ड 42), राजेन्द्र सिंह, हेमंत जोगी, आनंद त्यागी उप संरक्षक:नवल प्रजापति, मुरली नयनवानी, कन्हैयालाल बजाज, यशवंत यादव, मारुति राव, महेन्द्र यादव आयोजन समिति की कार्यकारिणी: संयोजक: राजेश साहू उप संयोजक: राकेश साहू, अनूप दुबे, जेठानंद, सीताराम वामने सचिव: रामेश साहू
सह सचिव: मुकेश किरार
कोषाध्यक्ष: विजय साह
उप कोषाध्यक्ष: संजय दुबे
श्रृंगार मंत्री: राकेश साहू, संजय यादव सुरक्षा मंत्री: दिलीप राठौर, सरदार सिंह ठा, रिषभ साह
व्यवस्था मंत्री: हर्ष साह, प्रमोद प्रजापति राज्य मंत्री: संतोष गुप्ता, अमन साहू, प्रभु प्रजापति, रजक खटीक इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे आगामी दिनों में भी पधारें और इस आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का लाभ लें।
