माँ जगदम्बा दुर्गा उत्सव समिति ने मनाया सफलता का 8वाँ वर्ष, नवरात्रि पर भक्ति में डूबा ईदगाह हिल्स
माँ जगदम्बा दुर्गा उत्सव समिति ने मनाया सफलता का 8वाँ वर्ष, नवरात्रि पर भक्ति में डूबा ईदगाह हिल्स
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित न्यू मल्टी ब्लॉक नॉ B.7 ~ B.9 के बीच माँ जगदम्बा दुर्गा उत्सव समिति ने इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अपने 8वें सफल आयोजन की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष रिंकू चौटाला ने बताया कि इस पावन पर्व पर पूरे मोहल्ले में भक्ति का माहौल है।
नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है। हर दिन माता की चौकी सजाई जा रही है, जहां सुबह-शाम भक्तगण भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान कर रहे हैं। मोहल्ले और सोसाइटी के लोग मिलकर सामूहिक भक्ति कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
समिति की ओर से भव्य भजन संध्याओं का आयोजन किया गया है, जिसमें माता रानी के लोकप्रिय भजन गूंज रहे हैं। भक्ति के इस माहौल में हर उम्र के श्रद्धालु झूमते और गाते नज़र आ रहे हैं।
