Mrs. इंडिया 2025 निशा गर्ग ने जीता Mrs. मध्यप्रदेश 2025 का खिताब

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल। राजधानी की प्रतिभाशाली निशा गर्ग ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और उम्दा प्रदर्शन से मिसेज़ मध्यप्रदेश 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। अधिमान्य पत्रकार एवं गर्ग इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्निचर की बिजनेस वुमन निशा गर्ग ने इस भव्य प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत रैंप वॉक से सभी को प्रभावित करते हुए बेस्ट रैंप वॉक सबटाइटल भी जीता।

 

निशा गर्ग ने अपनी जीत का श्रेय अपनी 7 वर्षीय बेटी आद्य गर्ग को दिया और कहा कि "मेरे लिए इस जीत की असली क्राउन होल्डर आद्य है, जिसने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया।"

 

इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिसेज़ इंडिया 2025 प्रतियोगिता में भी निशा ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब हासिल किया था, जिससे मध्यप्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा। अब वे Mrs. Universe प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही हैं।

 

निशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश की महिलाएँ मंचों पर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में पहचान बनाएँ।"

 

उन्होंने आगे बताया कि वे अपनी कंपनी और एनजीओ के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी। निशा चाहती हैं कि समाज के हर वर्ग की महिलाएँ ब्यूटी पेजेंट्स में भाग ले सकें, इसलिए वे बहुत ही कम खर्च में प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगी, ताकि जिन महिलाओं के पास बड़े पेजेंट्स की भारी-भरकम फीस चुकाने की क्षमता नहीं है, उन्हें भी अवसर मिल सके