*व्यापारियों की समस्याओं और समाधान पर कैट प्रतिनिधिमंडल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सार्थक चर्चा*

 

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल हेडलाइन कैट भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी से सौजन्य मुलाक़ात । इस अवसर पर कैट मध्यप्रदेश की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

 

मुलाक़ात के दौरान जीएसटी 2.0 से व्यापारियों को मिली राहत पर चर्चा हुई और आने वाले समय में किए जाने वाले सुधारों पर भी सार्थक संवाद हुआ। धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि संगठन पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ा है और सरकार से अपेक्षा है कि वह निरंतर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहे।

 

साथ ही, इस अवसर पर ऑनलाइन ट्रेड, ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यापारिक तौर-तरीके, एमआरपी व पैकिंग चार्जेज़ से जुड़ी विसंगतियाँ, छोटे व्यापारियों के संरक्षण और खुदरा व्यापार को मज़बूत करने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

कैट प्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास करेगी और संगठन हर स्तर पर सहयोग करता रहेगा।

 

यह सौजन्य भेंट व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद एवं समन्वय को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। इस अवसर पर कमल अजमेरा जी सहित अन्य मौजूद रहे