सेज यूनिवर्सिटी में एलुमनाई आंत्रप्रेन्योरियल कॉन्क्लेव संपन्न

 

भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

भोपाल, 24 सितम्बर 2025।

सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (EDC) द्वारा मैनेजमेंट ब्लॉक के सेमिनार हॉल में एलुमनाई आंत्रप्रेन्योरियल कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं पूर्व छात्र उद्यमियों ने विद्यार्थियों के साथ अपनी उद्यमशील यात्राएँ और अनुभव साझा किए।

 

सेज ग्रुप की प्रबंध निदेशक सुश्री शिवानी अग्रवाल खुराना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र है 100 प्रतिशत ईमानदारी और निष्ठा के साथ प्रयास करना। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में अनुशासन और समर्पण को अपनाने की सलाह दी।

 

प्रो वाईस चांसलर श्री नीरज उपमन्यु ने विद्यार्थियों के उद्यमशील उत्साह की सराहना की और उन्हें अपने विचारों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जितेन्द्र बनवीर (डीन समूह समन्वयक, कंसल्टेंसी एवं EDC तथा डीन फार्मेसी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

कॉन्क्लेव में बतौर विशिष्ट अतिथि श्री मनोज शर्मा (सीईओ, एमपीकॉन), श्री नवीन कुमार (परियोजना प्रमुख, एमपीकॉन) और श्री संजीव राणा (सहायक निदेशक, खादी इंडिया लाउंज, एमएसएमई, भोपाल) शामिल हुए।

 

पूर्व छात्र उद्यमियों में श्री कृष्ण मूर्ति शर्मा (जय हिन्द ब्रॉ क्लोदिंग ब्रांड), श्री सागर दुबे (न्यूट्रिलिक इंडिया प्रा. लि.), श्री आदित्य राज पटेल (ऑर्गेनिक सोप्स), श्री आशीष सनोडिया (वेबसाइट एक्सप्रेस आईटी सॉल्यूशन), श्री सिद्धांत शॉ (रोवर 1 लैब प्रा. लि.), सुश्री त्रप्ति खतारकर (जुगनी कैंडल्स) और सुश्री ऋषिता कपूर (पूर्व छात्रा, मनोविज्ञान) ने अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा कर छात्रों को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

यह आयोजन छात्रों के लिए नवाचार, नेटवर्किंग और उद्योग-उद्यमिता के अनुभव से सीखने का सशक्त अवसर साबित हुआ।