प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा नयापुरा में बाल मेले का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

भोपाल। 24 सितम्बर 2025 – प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 73, सेक्टर जे.पी नगर परियोजना, नयापुरा (ब्लॉक फंदा, जिला भोपाल) में बाल मेले का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।

 

ब्लॉक कोऑर्डिनेट स्तुति राहंगडाले एवं नवलकिशोर कैलाशिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में कुल 10 स्टॉल लगाए गए, जिनमें पंजीकरण, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, पोषण आहार, टीकाकरण, माताओं का सहयोग, हाथों का कमाल एवं खेल जगत जैसे विषय शामिल रहे। प्रत्येक स्टॉल पर माताओं और बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती पार्वती यादव ने कहा – “मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चे अपनी शिक्षा की शुरुआत मां से ही करते हैं।”

 

कार्यक्रम में विशेष सहयोग पंकज यादव, दशरथ यादव एवं जगदीश यादव द्वारा प्रदान किया गया। वहीं नयापुरा की महिलाओं एवं युवतियों – लक्ष्मी यादव, हेमलता यादव, शिखा यादव, खुशी यादव, वर्षा यादव, नीलम यादव, बंदना अहिरवार, पिंकी यादव, निकिता यादव और आरती यादव ने स्वयंसेविका के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

यह बाल मेला न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन और सीख का मंच बना, बल्कि माताओं एवं पूरे समुदाय को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाया।