भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह को मिली सर्वदलीय बधाइयों की बौछार

बीजेपी-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे शुभकामनाएं देने

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह को उनके सामाजिक योगदान और नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवियों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

 

इस खास मौके पर राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई दिग्गज नेता उनके निवास पर पहुंचे और समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक उत्थान में दिए गए योगदान की प्रशंसा की। नेताओं ने कहा कि पुरुषोत्तम सिंह ने वर्षों से भोजपुरी समाज को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर मिसाल कायम की है।

 

पुरुषोत्तम सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और प्रदेश की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर समाज सेवा ही सच्चा धर्म है।

 

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया।

 

पुरुषोत्तम सिंह को मिली यह सर्वदलीय शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सामाजिक सेवा और मजबूत नेतृत्व को हर वर्ग में सम्मान मिलता है। यह क्षण न केवल भोजपुरी समाज के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत भी है।