नवरात्रि उत्सव: पिपल्या में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित
नवरात्रि उत्सव: पिपल्या में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित
सिराली संवाददाता दीपक बिल्लौरे की खबर
98269 28869
पिपल्या। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पिपल्या स्थित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति मेघनाथ चौक द्वारा मां भगवती की सुंदर प्रतिमा विराजित की गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया, जिसका सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।
प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी का आकर्षक शृंगार किया जा रहा है, जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां दुर्गा के दरबार में आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं।समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में सामाजिक समरसता और भक्ति भाव की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। सभी ने मां भारती से प्रार्थना की कि वह भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।
