सेवा पखवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
सेवा पखवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विधायक श्री भगवान दास सबनानी एवं टैगोर मंडल अध्यक्ष श्री पारस नरवरिया के निर्देशानुसार आज वार्ड 25 के बूथ क्रमांक 88 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बूथ प्रभारी हंसराज दावरे, बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, बूथ महामंत्री अनिल राठौर, विनायक महाले, दीपक गौड़, दीपा भदौरिया, प्रियंका पटेल, गुड़िया उपाध्यक्ष एवं लक्ष्मी नहर उपस्थित रहीं।
