समग्र अहिरवार समाज द्वारा राम सत्ता एवं बालक-बालिकाओं एवं वरिष्ठजनों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न रोजगार, नशा मुक्ति और शिक्षा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम; समाज उत्थान के लिए गोविंद कहारे ने रखे सुझाव

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। समग्र अहिरवार समाज मध्यप्रदेश द्वारा रविदास मंदिर, नया बसेरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 21 बालक, 21 बालिकाएं तथा 30 सेवानिवृत्त अधिकारियों को साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह (मूमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और वरिष्ठजनों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 24 घंटे की रामसत्ता का आयोजन भी शामिल रहा, जिससे धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

 

समाज के अध्यक्ष श्री गोविंद कहारे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को हर परिस्थिति में आगे बढ़ाने के लिए युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, नशे से दूर रखना और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कही और युवाओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर बनें और सकारात्मक सोच के साथ समाज के विकास में भाग लें।

 

महासचिव अनिल मंडराई, कोषाध्यक्ष दरवेश लोंगरे, गणेश निमोरे, सोनू ठाकरे सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सौहार्द और प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ।