भोपाल में व्यापारियों से मिले जीतू पटवारी, बोले – “भाजपा मना रही है लूट और झूठ का उत्सव”
भोपाल में व्यापारियों से मिले जीतू पटवारी, बोले – “भाजपा मना रही है लूट और झूठ का उत्सव”
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:
भारतीय जनता पार्टी बचत का नहीं, बल्कि जनता से लूट और झूठ का उत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक दर – लगभग 18% – की आसान, पारदर्शी और सरल जीएसटी चाहती थी। लेकिन भाजपा ने 5%, 12%, 18% और 28% की जटिल स्लैब प्रणाली लागू कर दी, जिससे व्यापारियों और आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा।”
उन्होंने कहा कि अब भाजपा उसी जीएसटी को उत्सव के रूप में पेश कर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार सरकार पर दबाव बनाया कि जीएसटी को सरल और जनहितैषी बनाया जाए। पटवारी ने यह भी मांग की कि “अब तक जनता से लूटी गई राशि भाजपा सरकार को वापस करनी चाहिए।”कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेता:
प्रवीण सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, भोपाल शहर
आतिफ अकील, विधायक
पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री
संजीव सक्सेना, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनोखी मानसिंह पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, दीपचंद यादव, महेंद्र जोशी,
सविस्ता आसिफ जकी, अमित शर्मा, राजकुमार सिंह, अभिषेक शर्मा,प्रवीण धौलपूरे सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना और भविष्य में कांग्रेस सरकार द्वारा जनहितैषी नीतियों को लागू करने की प्रतिबद्धता को दोहराना था। जीतू पटवारी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर जीएसटी को सरल, एक समान और व्यापार हितैषी बनाया जाएगा।
