बी एच ई एल भोपाल की सम्मानित संस्था बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर बैंक खातों में होल्ड
बी एच ई एल भोपाल की सम्मानित संस्था बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर बैंक खातों में होल्ड
संतोष योगी की खबर
भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के बैंक खातों पर अस्थायी रूप से होल्ड लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष एवं फर्जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के हस्ताक्षरयुक्त पत्र द्वारा बैंक संचालन में नये नाम जोड़ने और पुराने नाम हटाने का प्रयास किया गया था।
बैंक सूत्रों के मुताबिक विधि अनुसार आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी नहीं की गई। साथ ही सोसायटी के बायलॉज और एक्ट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसा कोई संवैधानिक पद ही नहीं है। ऐसे में उपाध्यक्ष की जगह कथित वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेजों को मान्य न मानते हुए थ्रिफ्ट खातों पर रोक लगा दी गई।
उल्लेखनीय है कि उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष, संचालक राजमल बैरागी और संचालक रजनीकांत चौबे ने अध्यक्ष बसंत कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस कारण वर्तमान में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।
सेंट्रल रजिस्ट्रार द्वारा जब तक नए अध्यक्ष का विधिवत चुनाव कर चयन नहीं किया जाता, तब तक संस्था के बैंक खातों पर होल्ड जारी रहने की संभावना है। इसे एक्ट और बायलॉज की खूबसूरती कहें या खामी—यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इस स्थिति के उत्पन्न होने का कारण अध्यक्ष द्वारा पाला बदलकर विपक्षी संचालकों के पक्ष में जाना ही है इससे कोई इंकार नहीं कर सकता।
