क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा पहुंचे दुकानदारों की बीच,स्वदेशी अभियान के तहत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जागरूक करने मुख्य मार्केट में की पदयात्रा
क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा पहुंचे दुकानदारों की बीच,स्वदेशी अभियान के तहत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जागरूक करने मुख्य मार्केट में की पदयात्रा
संतोष योगी की खबर
99932 68143
सांसद और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने दुकानदारों को नवरात्रि के पहले दिन लागू हुईं जीएसटी की नई दरों के लाभों को विस्तार बताया
लवकुशनगर।। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार की शाम क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के साथ लवकुशनगर पहुंचे। लवकुशनगर पहुंचने के उपरांत उन्होंने नगर के मुख्य मार्केट में स्वदेशी अभियान के तहत दुकानदारों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा की, पदयात्रा के दौरान दुकानदारों और व्यापारी भाइयों से आमने-सामने बातचीत करते हुए समझाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन नई जीएसटी की नई दरों को लागू करके देशवासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नई जीएसटी दरों को जनता के लिए नवरात्रि एवं दीपावली का उपहार करार दिया है। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा मोदी सरकार ने जो वादा किया था अब उसे पूरा कर कर दिखाया है,जीएसटी की नई व्यवस्था में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दरों में ऐतिहासिक कटौती की गई है।
सांसद ने कहा मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक कदम माता बहनों और व्यापारी दुकानदारों एवं आम परिवारों के लिए वास्तविक राहत है।
खाद्य सामग्री,घरेलू समान, शिक्षा चिकित्सा, कृषि बीमा, हैंडीक्राफ्ट्स, स्पोर्ट्स और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में टैक्स दर घटाकर आम जनता के जीवन को आसान बनाया है। यह बचत उत्सव हर घर की खुशियों को बढ़ाएगा।उन्होंने इस नई व्यवस्था को अब तक का सबसे बड़ा सुधार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नई टैक्स दरों को 5 फीसदी और 18 फीसदी तक सीमित करके आम जनता की जेब पर पढ़ने वाले बोझ को कम किया है,यह ऐतिहासिक फैसला सिर्फ टैक्स सुधार नहीं बल्कि जनता की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा यह पदयात्रा लोगों को स्वदेशी अपनाने और जागरूकता बढ़ाने का संदेश फैलाने के साथ साथ हमारा मुख्य उद्देश है इस बचत उत्सव को सार्थक बनाने के लिए देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के अभियान में सहभागिता निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
*पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबहादुर गिरी की माता जी के निधन पर सांत्वना देने घर पहुंचे सांसद*
सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं विधायक अरविंद पटेरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबहादुर गिरी की माता के निधन पर उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने स्वर्गीय माता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर विधायक अरविंद पटेरिया वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी, परसोत्तम पाठक सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
