श्री साईं निकेतन के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

 

 

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

सिराली। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत श्री साईं निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर, मंदिर एवं मुक्तिधाम की साफ-सफाई की गई।

 

विद्यालय परिवार का कहना है कि श्रमदान से न केवल सफाई की आदत विकसित होती है बल्कि समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत होती है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे तो समाज में बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

 

श्रमदान कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।