मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

 

संतोष योगी की खबर

मो. 99932 68143

 

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार को उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल रहा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने श्रीमती गौर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बहन श्रीमती कृष्णा गौर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां भगवती से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।”

 

जन्मदिन पर हजारों की संख्या में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। निवास पर पहुंचे समर्थकों ने राज्यमंत्री गौर को फलों से तोला। इन फलों को बाद में गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सेवा भारती मध्य भारत, भोपाल द्वारा संचालित मात्र छाया शिशु कल्याण केंद्र का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “बच्चों के मासूम चेहरों पर मुस्कान देखना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद और सच्चा उपहार है।”