सिगनेचर सिटी कटारा हिल्स में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

  

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

 

भोपाल, 26 सितंबर 2025 – सिगनेचर सिटी कटारा हिल्स एक्सटेंशन, भोपाल के कम्युनिटी हॉल में जनसेवा फाउंडेशन पुणे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में "Ageing with Dignity" विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पं. विष्णु राजोरिया, पार्षद श्रीमती रूमा तोमर, थाना प्रभारी श्री सुनील दुबे, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष श्री आर.के. चौबे व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

मुख्य वक्ताओं में एडवोकेट सुनील उपाध्याय, डॉ. राहुल देशमुख, डॉ. अतुल रायजादा, पं. राकेश चतुर्वेदी, मेजर विनोद शर्मा व श्री पी.एस. बघेल शामिल थे। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य, और MWPSC Act 2007 (संशोधित 2017) के प्रावधानों पर जानकारी दी।

 

इस अवसर पर मंदिर निर्माण महिला समिति को सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में अध्यक्ष श्री आर.के. चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।