श्री हिंदू उत्सव समिति के संयोजक बने गौरीशंकर, सेन समाज विकास संगठन ने तुषार सेन को सौंपी नई जिम्मेदारी
श्री हिंदू उत्सव समिति के संयोजक बने गौरीशंकर, सेन समाज विकास संगठन ने तुषार सेन को सौंपी नई जिम्मेदारी
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति में नई नियुक्ति की गई है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने करोंद पीपल चौराहा निवासी गौरीशंकर शर्मा 'काका' को समिति का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समाजजनों में हर्ष का वातावरण है।
इधर, सेन समाज विकास संगठन मध्यप्रदेश ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन ने युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष तुषार सेन को नियुक्त किया है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि तुषार सेन की युवा सोच और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलेगी।
