कोलार के सौम्या एवर ग्रीन परिसर में गरबा महोत्सव की धूम

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कोलार स्थित सौम्या एवर ग्रीन सांस्कृतिक उत्सव समिति की महिला मंडली द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2025 को भव्य एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिसर की महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

 

गरबा की ताल पर सभी उम्र की महिलाओं और बच्चियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में समिति की महिला मंडली ने आयोजन की रूपरेखा को सफलतापूर्वक संचालित किया। वहीं, परिसर के रहवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबा नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

गरबा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी रहवासियों को एकजुट करना और भारतीय संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से सामूहिक गरबा, भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति और सांस्कृतिक झलकियाँ शामिल रहीं।

 

अंत में समिति की ओर से सभी रहवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी ने माता रानी के आशीर्वाद की कामना करते हुए आयोजन का समापन किया।