आमसेल में नवरात्रि के अवसर पर भव्य माता रानी जागरण का आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस 

जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 

 

 आमसेल/नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य माता रानी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य जागरण स्तुति देवी जागरण ग्रुप, टिमरनी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में गायक उदित जैन, गायक अजय शर्मा, और गायिका नन्ही बालिका अपनी मधुर प्रस्तुति देंगे। संगीत की धुनों को और भी जीवंत बनाने के लिए बैंजो प्लेयर आबिद शाह, ऑर्गन प्लेयर मनीष रामटेक, ढोलक वादक हरि सर, और ऑक्टोपैड वादक उमेश कौशल एवं रोहित मालवी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 

भव्य जागरण का आयोजन भवानी चौक, ग्राम आमसिल, तहसील सिराली, जिला हरदा में किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 सितंबर 2025 को रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा।

 

श्रद्धालुओं और भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर माता रानी के भव्य जागरण का आनंद लेने अवश्य उपस्थित हों।