सिराली: मां चामुंडा के दरबार में रोजाना कन्या भोजन और हवन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिराली: मां चामुंडा के दरबार में रोजाना कन्या भोजन और हवन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भोपाल हेडलाइंस संजय योगी की खबर
सिराली। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सिराली स्थित मां चामुंडा मंदिर में आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। मंदिर में प्रतिदिन कन्या भोजन कराया जा रहा है, वहीं हवन-पूजन की परंपरा भी निरंतर निभाई जा रही है।
मंदिर समिति के सदस्य सुनील पंडित ने बताया कि कोरोना काल से ही यहां प्रतिदिन हवन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष माता रानी की स्थापना के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन कन्या भोजन और हवन की विशेष परंपरा का आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
कन्हैया सोनी ने जानकारी दी कि उनके पिता स्वर्गीय प्रदीप सोनी की स्मृति में मां चामुंडा की प्रतिमा पर चांदी का वर्क चढ़वाया गया है। इसी अवसर पर आज का कन्या भोजन भी उनके सहयोग से संपन्न हुआ।
सन साइन पब्लिक स्कूल सिराली के सचिन अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में रोज सुबह-सवेरे महिलाएं जल चढ़ाने आती हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता रानी से प्रार्थना करती हैं। श्रद्धालुओं का यह मानना है कि मां चामुंडा की कृपा से उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।
मां चामुंडा के दरबार में दूर-दराज से श्रद्धालु आ रहे हैं और माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है और भक्तजन मंदिर के वातावरण में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव
कर रहे हैं।
