भोपाल में सजेंगे रावण के भव्य पुतले, लामाखेड़ा में नितेश साहू का कारखाना बना आकर्षण का केंद्र

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल, 27 सितम्बर:

दशहरा पर्व के मद्देनज़र राजधानी भोपाल में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस वर्ष भी नितेश साहू द्वारा प्रतिवर्ष की तरह 60 से 70 विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें संपूर्ण भोपाल जिले के विभिन्न दशहरा आयोजनों में भेजा जाएगा।

 

लामाखेड़ा स्थित रेवा गार्डन में नितेश साहू का कारखाना इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नितेश साहू ने बताया कि पुतलों की खूबसूरती और वास्तविकता को निखारने के लिए बेहतरीन कारीगरों की टीम लगाई गई है। "हम हर वर्ष अच्छी क्वालिटी का काम देते हैं, इसलिए डिमांड भी अधिक रहती है। इस बार जो पुतले बनाए गए हैं, वे देखने में ऐसे लगते हैं जैसे साक्षात रावण हमारे सामने खड़ा हो," उन्होंने बताया।

 

कारीगर विनोद अहिरवार, जो वर्षों से इस कार्य से जुड़े हैं, ने भावुक होते हुए कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे रावण जैसे विद्वान ब्राह्मण का पुतला बनाने का अवसर मिलता है। मैं मानता हूँ कि रावण के कर्म गलत थे, लेकिन यह भी सत्य है कि वह विश्व के सबसे बड़े ज्ञानी थे।"

 

अगर किसी को राम, रावण या अन्य पौराणिक पात्रों के पुतले की आवश्यकता हो, तो नितेश साहू का कारखाना इसका भरोसेमंद ठिकाना है।