भोपाल के अन्ना नगर में पंचमी पर्व पर माँ भवानी की भव्य महाआरती सम्पन्न 

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल, अन्ना नगर – आदर्श माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचमी के पावन अवसर पर माँ भवानी की महाआरती का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन अन्ना नगर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। भक्तों ने सजाई आरती की थालियाँ इस महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन होकर सम्मिलित हुए। भक्तगण अपने-अपने घरों से आरती की थालियाँ सजाकर लाए और सामूहिक रूप से माँ भवानी की आरती की। समूचा वातावरण देवी भजनों, शंखनाद और घंटियों की ध्वनि से गूंज उठा। हर भक्त के चेहरे पर माँ के दर्शन और आराधना का आनंद स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था। समिति के समर्पित सदस्यों की भूमिका आयोजन को सफल बनाने में आदर्श माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के निम्नलिखित सदस्यों ने आयोजन में विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई: समिति के वीर पांडियन,सुनील चौरसिया,अरुमुगम,शेखर, ईशु,अरुल,वेंकटेश,एम. मनीष

शिवम,उत्तर कुमार,सुब्रमणि

आनंद कृष्णा,वी. अभिषेक

सन्नी,अभिषेक,गणेश,विष्णु,विग्नेश,पी. विष्ण,शक्ति,बाबू आदि 

इन सभी सदस्यों की निष्ठा और सेवा भावना के कारण ही यह आयोजन अत्यंत सफल और अनुशासित रहा।