सुश्री सकपाल सम्मानित: नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान में महत्वपूर्ण योगदान

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। AICPIRF एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्राधिकरण 2017 की उपनिदेशक सुश्री सकपाल का सम्मान किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मौखिक धन्यवाद संदेश देकर सम्मानित किया गया।

 

संस्थाओं ने 100 से अधिक नशा मुक्ति केंद्रों, पुनर्वास केंद्रों एवं नशा मुक्ति प्रबंधन अस्पतालों के पंजीकरण हेतु आभार व्यक्त किया। सुश्री सकपाल द्वारा नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में संस्थानों को सक्षम बनाने का जो सराहनीय प्रयास किया गया है, उसका स्वागत किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

 

इस अवसर पर AICPIRF के निदेशक डॉ. राहुल देशमुख, उमंग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भोपाल, इंदौर, सतना की ओर से निदेशक दीपेंद्र मीना, एवीएम बंगलौर (कर्नाटक) से नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधि श्री परमेश्वर एवं उनके साथीगण उपस्थित रहे।