रामलीला मंचन में राम-केवट संवाद और रावण दरबार की भव्य प्रस्तुति
रामलीला मंचन में राम-केवट संवाद और रावण दरबार की भव्य प्रस्तुति
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। विविध कला विकास समिति द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2025 के अंतर्गत 27 सितंबर, शनिवार को दर्शकों ने दिव्य और भावनात्मक मंचन का आनंद लिया। इस अवसर पर राम-केवट संवाद, चित्रकूट में भरत मिलाप, पंचवटी में शूर्पणखा प्रसंग तथा रावण दरबार का रंगारंग मंचन प्रस्तुत किया गया।
महासचिव आर.एस. अरोरा एवं मीडिया प्रवक्ता अतुल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामलीला अध्यक्ष रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक जी.पी. बघेल और डॉ. एल.एन. मालवीय उपस्थित रहे।
आज के मंचन में कलाकारों ने अपनी दमदार भूमिकाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
राम की भूमिका – लोकेश मौर्य
लक्ष्मण – मयंक सिंह
रावण – हिम्मत राव पाटिल
दशरथ – शिव प्रसाद साहू
सुमित्रा – नेहा प्रसाद
कौशल्या – मेघा
सरस्वती – रोशनी पाटिल
अग्नि – उपासना ठाकुर
कैकई – वैशाली ठाकुर
सीता – काजल ठाकुर
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने जयकारों और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। समिति द्वारा बताया गया कि रामलीला महोत्सव प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों के मंचन के साथ आगामी दिनों में भी भव्य रूप से जारी रहेगा।
