भोपाल में 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ

 

संतोष योगी की खबर 

+91 99932 68143

 

भोपाल। प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर गार्डन, बैली नीलबड़ में 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

 

युग देवता हनुमान जी की असीम अनुकम्पा और पूर्वजों के आशीर्वाद से आयोजित इस महापुराण कथा में अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री श्री 1008 स्वामी नारायणाचार्य जगद्गुरु, श्रीधाम वृन्दावन कथा व्यास रहेंगे।

 

आयोजक समिति ने नगरवासियों, भक्तगण एवं परिजनों सहित समस्त श्रद्धालुओं से पधारकर अमृतमयी कथा श्रवण कर जीवन को कृतार्थ करने और पुण्यलाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

 

 

04 अक्टूबर – पूजन, हवन, कलश स्थापना, बैठकी

 

05 अक्टूबर – कथा प्रारंभ एवं कथा महात्म्य

 

06 अक्टूबर – भगवान कपिल देव एवं माता देवहुती संवाद

 

07 अक्टूबर – भगवान नरसिंह अवतार एवं भक्त प्रह्लाद चरित्र

 

08 अक्टूबर – भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (भव्य सजावट के साथ)

 

09 अक्टूबर – भगवान श्रीकृष्ण लीला एवं गोवर्धन पूजा

 

10 अक्टूबर – रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाहोत्सव (धूमधाम से)

 

11 अक्टूबर – सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, चढ़ोत्री, हवन, प्रसाद वितरण एवं भण्डारा

 

 

आयोजन

 

 स्थान – प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर गार्डन, बैली नीलबड़, भोपाल कथा श्रोता – स्थानीय रहवासी गार्डन बैली, नीलबड़, भोपाल यज्ञकर्ता – सम्पूर्ण नगरवासी भोपाल

 यज्ञ संस्थापक – भक्तगण ग्रामवासी भोपाल