सिद्धेश्वरी मंदिर से निकली चुनरी यात्रा, श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर में सम्पन्न

 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। आज प्रातः 11 बजे अयोध्या नगर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर से चुनरी यात्रा गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन पर भव्यता से प्रारंभ हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर, अयोध्या नगर में सम्पन्न हुई।

 

इस चुनरी यात्रा में भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती डाली शर्मा, आयोजनकर्ता सुनील ब्यास, समाजसेवी बलवंत सिंह रघुवंशी (अध्यक्ष, हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ), श्री हरिनारायण ब्यास, राम जीवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, रजनीश दुबे, भैया राम पाल, पवार, सुशीला सिंह, रीता विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, संजिव योगी, देवेन्द्र ठाकुर, पी. डी. मालपानी, सत्येन्द्र दीक्षित सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

 

मंदिर पहुंचने पर महंत पूज्य रामदास जी एवं बलवंत सिंह रघुवंशी ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात माता रानी को चुनरी समर्पित कर यात्रा का समापन हुआ।