नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति पिपल्या में भक्ति और सेवा का संगम

 

सिराली संवाददाता दीपक बिल्लौरे की खबर

 

सिराली/पिपल्या। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पिपल्या स्थित मेघनाथ चौक पर नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष ग्राम के दानदाता श्री सुरेश रामकुचे ने समिति को सुंदर प्रतिमा दान स्वरूप प्रदान की। उनके परिवार के सभी सदस्य आयोजन में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

 

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां लगातार 19 वर्षों से माता रानी की स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु भक्तों के बीच भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

 

विशेष रूप से समिति द्वारा प्रतिदिन कन्या भोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। गांव का वातावरण भक्ति, उत्साह और माँ दुर्गा की आराधना से सराबोर हो गया है।