डॉ. वी.डी. चौरसिया की स्मृति में भव्य सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को
डॉ. वी.डी. चौरसिया की स्मृति में भव्य सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
सीआई कॉलोनी चुनाभट्टी स्थित भंडारी जी के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में डॉ. वी.डी. चौरसिया की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाज सेवी पूरण चौरसिया ने दी
इस अवसर पर गांधी हमीदिया अस्पताल के एक हाल का नाम डॉ. वी.डी. चौरसिया के नाम पर रखा जाएगा तथा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम में कई डॉक्टरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही, वी.डी. चौरसिया महासभा द्वारा उनके जन्मदिवस 1 अक्टूबर को समाज की ओर से विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
