हरदा जिले के बरखेड़ी में आयोजित हुआ स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का स्वास्थ्य शिविर
हरदा जिले के बरखेड़ी में आयोजित हुआ स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का स्वास्थ्य शिविर
संजय योगी की खबर
प्रदेशव्यापी स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत हरदा जिले के ग्राम बरखेड़ी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, पोषण परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इस पहल से बरखेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पहुँच सुनिश्चित हुई है। अभियान के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी सकारात्मक बढ़ोतरी देखी गई। सरकार का मानना है कि यह जन-आंदोलन मॉडल महिलाओं को सशक्त बनाने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
यह आयोजन “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देशभर में यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
बरखेड़ी शिविर में स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ आरती दादरे, एनएम राधा झरबड़े, निधि चोलकर, रमा विश्वकर्मा, राजकुमारी दिलारे, सकुन मस्कोले, ज्योति चोलकर, पदमा मर्सकोले सहित कई महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
