विद्या विहार कॉलोनी सिराली में नितिन सोनी के यहां पर आरती एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है 

 

भोपाल हेडलाइंस, सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर

 7805953532

 

सिराली।

नवरात्रि के पावन पर्व पर विद्या विहार कॉलोनी में विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। यहां नितिन सोनी जी के गृह निवास पर प्रतिदिन धार्मिक उत्साह के साथ माता रानी की आरती की जा रही है। प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे और रात्रि 9:00 बजे श्रद्धालु एकत्र होकर माता की भक्ति में सराबोर हो जाते हैं।

इस आयोजन की सबसे अद्भुत झलक कलश पर विराजमान जवारे हैं, जिन्हें बिना मिट्टी के दोने में बोया गया है। फिर भी ये जवारे हरे-भरे होकर अंकुरित हो चुके हैं। भक्तजन इसे मां की दिव्य और अपरंपार महिमा का प्रत्यक्ष चमत्कार मान रहे हैं।

पूरे नौ दिनों तक आरती व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम नवरात्रि में प्रति दिन जारी रहेगा। वहीं आज रात्रि विशेष रूप से हवन का आयोजन होगा,