हरिशंकर विश्वकर्मा बने श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल के उपाध्यक्ष सनातन धर्म रक्षा हेतु समर्पण का दिया संकल्प, मित्रों ने दी बधाइयाँ

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल की कार्यकारिणी में एक अहम निर्णय लेते हुए टीला जमालपुरा निवासी हरिशंकर विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के इष्ट-मित्रों, समाजजनों और धर्मप्रेमियों ने उन्हें हर्षपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा, “मैं समिति के प्रति आभारी हूं, विशेष रूप से चंद्रशेखर तिवारी जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं हिंदू और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहूंगा और संगठन के विस्तार में तन-मन-धन से योगदान दूंगा।”

 

हरिशंकर विश्वकर्मा की छवि एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती है। उनकी इस नियुक्ति से समिति को नयी ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।