राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा का कैला देवी माता मंदिर में भव्य सम्मान सनातन परंपरा के प्रहरी को शाल-श्रीफल से किया गया अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा का कैला देवी माता मंदिर में भव्य सम्मान
सनातन परंपरा के प्रहरी को शाल-श्रीफल से किया गया अभिनंदन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, टीला जमालपुरा। ओम श्री विश्वकर्मा विकास परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा का रविवार को कैला देवी माता मंदिर, टीला जमालपुरा में आयोजित महाआरती के अवसर पर शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष अशोक शिवहरे ने कहा, "हरिशंकर विश्वकर्मा जिस प्रकार सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं और हिंदू धर्म की रक्षा हेतु सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं, ऐसे समर्पित समाजसेवी का सम्मान करना हम सबके लिए गौरव की बात है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त, स्थानीय श्रद्धालु और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और गौरव का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
